प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेठी ( Amethi ) में परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि यह जो परिवार वाले लोग होते हैं, वह सत्ता में इसलिए आना चाहते हैं ताकि अपनी व अपने परिवार की ताकत बढ़ा सकें। राजा महाराजा की तरह जनता पर राज कर सकें। हमें किसी ताकत के लिए सत्ता नहीं चाहिए। हम सिर्फ सेवा करना जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पिता एंड संस की कोई प्राइवेट पार्टी नहीं है।
प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को अमेठी ( Amethi )के कौहार में एक जनसभा के दौरान कहा कि प्रदेश व देश दो चीजों से परेशान है। पहला वोट बैंक की राजनीति और दूसरा परिवारवाद से। यह दल (विपक्षी) इन बातों की चर्चा नहीं करते। क्योंकि इनके दिलों में खोट है। जबकि यूपी में आपको ऐसा परिवार खोजना मुश्किल होगा जिसकी हमारी सरकार ने सेवाभाव से सहायता न की हो। हमारी ताकत कोई बाहुबली या माफिया नहीं है। हमारी ताकत जनता है। मोदी ने कहा कि परिवारवाद की पोषक सपा व कांग्रेस की इस खोट ने देश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। वोट बैंक की राजनीति इनकी मजबूरी है। इन्हें देश नहीं वोट बैंक की चिंता है। यह दल वोट बैंक के लिहाज से फैसले लेते हैं। नियम-कानून बनाते हैं। सेना के जवानों व पुलिस कर्मियों का अपमान करते हैं। इससे इनका वोट बैंक और मजबूत होता है।
उन्होंने आगे कहा, जब टीकाकरण शुरू हुआ, मोदी टीकाकरण के लिए नहीं दौड़े। हमने फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और बीमारी से पीड़ित लोगों को पहले टीका लगाया। अगर परिवारवादी सत्ता में होते, तो वे सबसे पहले वैक्सीन लेने के लिए टीकाकरण की सभी लाइनें तोड़ देते। यहां तक कि मेरी मां भी तीसरी खुराक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और लखनऊ की डबल इंजन सरकारों का सारा ध्यान विकास और लोगों के कल्याण पर है।
मोदी ने कहा कि इन दलों में उन्हीं को मौका मिलता है जो परिवारवाद को नमन करते हैं। इनके यहां वोट बैंक के हिसाब से मंत्री बनाए जाते हैं। मंत्री चाहे जो हो जिला परिवार वाले चलाते हैं। अपने परिवार वालों को जिला बांट देते हैं। अफसर परिवार वालों की ही सुनते हैं। विभाग भी बंटे होते हैं। कोई खनन देखता है तो कोई हेल्थ। फाइलें भी इन्हीं की हां पर स्वीकृत होती हैं।
Vote bank politics & ‘parivaarvadi’, done by many political parties, has run the nation into a loss. These leaders don’t hesitate even if this politics goes against the benefit of nation. They insult our Army & police forces, as then their vote bank flourishes: PM Modi in Amethi pic.twitter.com/m7hzNXHcTv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 24, 2022
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?