आयकर विभाग ( income tax department )ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और गेमिंग( online cricket betting and gaming) में लगे मुंबई के एक व्यापारिक समूह पर छापेमारी की। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के मुताबिक, शुरुआती जांच में पिछले छह महीने में 600 करोड़ रुपये से अधिक का नकद कारोबार होने का खुलासा हुआ है। सीबीडीटी ने बताया कि 15 फरवरी को मुंबई, दिल्ली, सूरत, जयपुर, पुणे और कोलकाता की 29 जगहों पर छापेमारी की गई थी।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अपने बयान में कहा कि समूह गुप्त तरीके से काम कर रहा था और उसने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अपनी आय को छुपाया था। सीबीडीटी ने कहा कहा कि अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक की सूचीबद्ध प्रतिभूतियां और 30 बैंक खाते अस्थायी रूप से कुर्क किए जा चुके हैं। साथ ही विदेशी मुद्रा सहित 3.08 करोड़ रुपये की नकदी और 81 लाख रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि तलाशी के दौरान पता चला कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और गेमिंग( online cricket betting and gaming) ग्राहकों को आईडी और पासवर्ड आवंटित करने के बाद एजेंट या एरिया मैनेजर उनसे नकद लेने के बाद उनके खातों में अंक जमा करते हैं। इसके बाद हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से नकदी को मुंबई भेजा जाता है। सीबीडीटी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज और डाटा बरामद किया गया है। इसमें दैनिक नकद लेनदेन से जुड़ी सारी जानकारी है।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?