केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( सीबीआई ) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के एक सहायक निदेशक पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)के एक सहायक निदेशक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर डीडीए (DDA) के सहायक निदेशक पंकज कुमार पर मामला दर्ज किया था। पंकज कुमार पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता की पत्नी के नाम पर संपत्ति के हस्तांतरण विलेख जारी करने से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर के लिए कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि पंकज कुमार पर बातचीत के बाद 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने पर सहमत होने का भी आरोप है। प्रारंभिक जांच के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने जाल बिछाया और पंकज कुमार को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरसी जोशी ने कहा कि आरोपी के परिसरों में तीन स्थानों पर तलाशी ली गई। आरोपी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा।इससे पहले निगम पार्षद और आम आदमी पार्टी (आप) नेता गीता रावत को भी सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
#सीबीआई ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (@official_dda) के एक सहायक निदेशक को एक व्यक्ति से 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।#CBI pic.twitter.com/4YtiY9obI6
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 25, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत