लखनऊ ( Lucknow) में गोमतीनगर के विशालखंड-2 निवासी रिटायर्ड आईएफएस( IFS ) अधिकारी अतिबल सिंह (67) ने शुक्रवार को खुद को गोली से उड़ा लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिवारीजन उनको लेकर सहारा अस्पताल गये। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम से लाइसेंसी रिवॉल्वर व चश्मा बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रिटायर आईएफएस अधिकारी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी डिप्रेशन में खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक मूलरूप से सुल्तानपुर के बिल्हरी गांव निवासी आईएफएस ( IFS )अतिबल सिंह चीफ फारेस्ट ऑफिसर के पद से रिटायर थे। वह अपने परिवार के साथ विशालखंड-2 स्थित आवास पर रहते थे। परिवार में पत्नी आशा सिंह, बेटा अभिषेक सिंह व दो बेटियां आकांक्षा सिंह व अनामिका सिंह के साथ रहते थे।
बड़ी बेटी आकांक्षा सिंह की शादी हो चुकी है। वहीं छोटी बेटी भी वन विभाग में हाल ही में चयनित हुई है। जो कोयंबटूर में प्रशिक्षण ले रही है। वहीं बेटा अभिषेक सिंह नोएडा में नौकरी करता है। घर पर अतिबल सिंह केसाथ उनकी पत्नी आशा सिंह और दो नौकर थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे के करीब उनकी पत्नी आशा सिंह अपने एक नौकर शिवमंगल सिंह के साथ विपुलखंड स्थित एक परिचित के घर गई थी। करीब 11.30 बजे दूसरा नौकर लखीमपुर निवासी रामू किचन में खाना बना रहा था। इसी दौरान रामू ने बाथरूम से गोली चलने की आवाज सुनी। गोली की आवाज सुनकर वह बाथरूम की तरफ गया। जहां रिटायर आईएफएस( IFS ) अतिबल सिंह खून से लथपथ पड़े मिले। रामू ने तत्काल शिवमंगल को सूचना दी। शिवमंगल तत्काल आशा सिंह को लेकर घर पहुंचा। वहां बाथरूम में अतिबल सिंह को खून से लथपथ देखा तो आशा सिंह चीख पड़ी।
खून से लथपथ अतिबल सिंह को नौकरों की मदद से आशा सिंह ने कमरे में बेड पर लिटाया। इसके बाद अपनी गाड़ी से लेकर सहारा अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आईएफएस अधिकारी ने खुद को दाहिनी कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी। जो बाएं तरफ सिर के पिछले हिस्से से निकल गई। सूचना पर पहुंचे गोमतीनगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने अपनी टीम के साथ मौके की पड़ताल शुरू की। बाथरूम से लाइसेंसी रिवॉल्वर, उसकी डोरी व आईएफएस अधिकारी का चश्मा बरामद किया। पुलिस ने मौके से सारे मिले सारे सामान को सीज कर दिया है। मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?