राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) में भाजपा के शहर महामंत्री विक्की आर्य( Vicky Arya ) की आधा दर्जन बदमाशों ने सरिये, लोहे की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद कोटा में तनाव की खबर है।कोटा शहर पुलिस थाना कैथूनीपोल की टीम द्वारा हत्याकांड के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कोटा ( Kota) में घटना कैथूनीपोल इलाके के साबरमती कॉलोनी की है।पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को पुरानी साबरमती निवासी भाजपा शहर जिला महामंत्री विक्की आर्य घर से बाइक लेकर जगत मंदिर के पीछे की गली में पहुंचा। घर से 200 मीटर दूर ही पहुंचा था कि यहां कुछ बदमाश घात लगाकर उसका इंतजार कर रहे थे। बदमाशों ने उसकी बाइक को रोका। बदमाशों के पास सरिए और लोहे के पाइप थे। उन्हें देख विक्की ने बाइक रोकी। पैदल अपने घर की तरफ भागा। बदमाशों ने उसका पीछा किया और घेर कर उस पर हमला कर दिया।
बदमाशों ने उस पर सरिए और पाइप से ताबड़तोड़ हमले किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात की जानकारी लगने पर विक्की के घरवाले मौके पर पहुंचे।उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।
कोटा ( Kota) पुलिस के अनुसार विक्की आर्य आर्य की अपने पड़ोसी से पुरानी दुश्मनी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पड़ोसी और विकी के किसी पुराने परिचित ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात में 6 से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। 25 वर्षीय विकी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
विक्की आर्य की मौत के बाद उसके परिजनों और साथियों ने अस्पताल और थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस शिकायत के आधार पर बनवारी, अर्जुन और इनके साथियो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विकी के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इस घटना से कोटा शहर में तनाव की स्थिति है।
विक्की के दोस्तों का कहना है कि वो बहुत मिलनसार और सबका ध्यान रखने वाला लड़का था। वो हमेशा समाज सेवा के काम में भी आगे रहता था। उसके दो बेटियां हैं। विक्की की हत्या के बाद उसका हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है।
कोटा शहर पुलिस थाना कैथूनीपोल की टीम द्वारा विक्की आर्य हत्याकांड के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
।कोटा शहर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर।@PoliceRajasthan
@IgpKota #Kotapolice pic.twitter.com/FD7Wx2SBW6— KotaCity Police (@KotaPolice) February 26, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?