भारत ने श्रीलंका ( IND vs SL )को दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाथुम निसांका ने 53 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली।
इसके अलावा कप्तान दसुन शनाका ने 19 गेंदों पर 47 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन बनाए थे।
श्रीलंका के जवाब में भारत ( IND vs SL )ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। श्रेयस को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 18 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की नाबाद पारी खेली।
वहीं, संजू सैमसन ने 25 गेंदों पर 39 रन बनाए। इसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं। कप्तान रोहित शर्मा दो गेंदों पर एक रन और ईशान किशन 15 गेंदों पर 16 रन बना सके। श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमार ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया।
रोहित शर्मा घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 2017 में पहली बार टीम की कमान संभाली थी। तब से भारत ने उनकी कप्तानी में घर में 17 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने 16 मुकाबले जीते, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा। रोहित ने इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को पीछे छोड़ दिया।
11th T20I win on the bounce for #TeamIndia ??@Paytm #INDvSL pic.twitter.com/zsrm3abCls
— BCCI (@BCCI) February 26, 2022
Shreyas Iyer is awarded Man of the Match for his match-winning knock of 74* off 44 deliveries ??@Paytm #INDvSL pic.twitter.com/afaxCVClac
— BCCI (@BCCI) February 26, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?