रूस-यूक्रेन युद्ध ( Russia-Ukraine War ) का आज चौथा दिन है। कीव ( Kyiv) पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक 64 नागरिकों के मारे जाने की खबर है।रूस काफी आक्रामक हो गया है। उसने यूक्रेन के खारकीव( Kharkiv )में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की( President Volodymyr Zelensky )के कार्यालय ने कहा कि हमलावर रूसी बलों ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। सरकार ने चेतावनी दी कि विस्फोट से निकलने वाला धुआं “पर्यावरणीय तबाही” का कारण बन सकता है।
यूक्रेन (Ukraine) में कीव पर कब्जे के लिए रूस(Russia )ने चारों ओर से हमला बोल दिया है। रात नौ बजे के बाद से यहां दो धमाके हुए हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक कर दी है। हालांकि, अभी तक यहां से रिसाव की कोई खबर नहीं है।
रूस (Russia )की सेना के हमलों से यूक्रेन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। अगर ऐसे ही हमले होते रहे तो रूसी सेना जल्द ही कीव पर कब्जा कर लेगी। वहीं रूस का कई देश खुलकर विरोध भी कर रहे हैं। इसके लिए वे देश रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाकर यूक्रेन की मदद करने की कोशिश कर रहे है।
रूसी सैनिकों की राजधानी कीव में बढ़ती तादाद के बीच यूक्रेन के करीब 1.20 लाख नागरिक देश की सीमा पार कर पड़ोसी मुल्क पोलैंड में शरण ले चुके हैं। पोलैंड ने संकट के इस दौर में बिना किसी शर्त यूक्रेन के नागरिकों को अपने यहां शरण दी है।
पड़ोसी मुल्कों में शरण की आस लेकर कई लोग पूरी रात मीलों पैदल चलकर सीमा तक पहुंचे। सरकार ने सीमाओं पर खास कैंप लगाए हैं जो इन नागरिकों की सीमा पार जाने में मदद कर रहे हैं। इनमें से कई के रिश्तेदार, करीबी जो दूसरे देशों में हैं अपने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए इन कैंपों मे पहुंचे। मुश्किल वक्त से गुजर रहे यूक्रेन के साथ कई पश्चिमी देश खड़े हैं। एक सरकारी एजेंसी के मुताबिक पोलैंड समेत अन्य पड़ोसी देशों में शरण लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग जैसे मौका लग रहा है सीमाओं की ओर बढ़ रहे हैं।
Scenes from #Ukraine (clockwise from top left): damage to a building in Kyiv, a Ukrainian tank in the Lugansk region, Ukrainian soldiers in Kyiv, fragment of a destroyed Russian tank near Kharkiv
? @lealolivas @AnatoliiStepan4 Sergei Supinsky Sergey Bobok @AFPphoto pic.twitter.com/lXt7LOPDlQ— AFP News Agency (@AFP) February 27, 2022
BREAKING: Invading Russian forces have blown up a gas pipeline in Kharkiv, Ukraine’s second largest city, said Ukraine President Volodymyr Zelenskyy’s office. The government warned that smoke from the blast could cause an “environmental catastrophe.” https://t.co/TzSSrAynea
— The Associated Press (@AP) February 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?