लखनऊ ( Lucknow) के इंदिरानगर में शनिवार को एक महिला ने डॉक्टर पति को वीडियो कॉल कर बीमारी का हवाला देते हुए कहा कि अब जीना नहीं चाहती हूं। मुझे माफ कर देना। ये कहकर उन्होंने फोन काटा तो पति आनन-फानन अस्पताल से घर की तरफ भागे। मगर कुछ मिनट में ही घर से फोन पर खबर मिली कि पत्नी ने उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली है। ट्रॉमा सेंटर ले जाने पर पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। अंजू शिक्षिका थीं।
अंजू के खुद को गोली मारने के समय घर में सिर्फ उनकी सास और 18 व 13 साल के दोनों बेटे ही मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनकर तीनों भागकर कमरे में गए तो अंजू को खून से लथपथ देख चीख पड़े। तुरंत डॉ. समीर को फोन करने के साथ ही पड़ोसियों को जानकारी दी।
मूल रूप से बाराबंकी के रामनगर निवासी डॉ.समीर वर्मा,लखनऊ ( Lucknow) के बलरामपुर अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट पद पर तैनात हैं। वह लखनऊ ( Lucknow) के इंदिरानगर के सेक्टर दस में सपरिवार रहते हैं। पुलिस ने बताया कि डॉ. समीर की पत्नी अंजू (49) करीब तीन साल से मानसिक बीमारी से परेशान थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शनिवार सुबह डॉ. सुधीर जब बलरामपुर अस्पताल में थे, तभी अंजू ने उन्हें वीडियो कॉल की। कहा कि मेरी बीमारी ठीक नहीं हो सकती। ऐसे में अब और जीना नहीं चाहती।
इसके बाद अंजू ने पति से कहा कि मुझे माफ कर देना। पत्नी के फोन काटते ही उनकी बातों से घबराए डॉ. समीर तुरंत घर भागे। मगर चंद मिनट बाद ही घर से फोन कर बताया गया कि अंजू ने उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी दायीं कनपटी पर गोली मार ली है। डॉ. सुधीर ने तत्काल पत्नी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉ. समीर वर्मा ने अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए लाइसेंसी रिवॉल्वर लिया था। लेकिन सुरक्षा के बजाए लाइसेंसी असलहा परिवार बिखरने का कारण बन गया। चौबीस घंटे के अंदर लाइसेंसी असलहे से गोली मार कर खुदकुशी करने का यह दूसरा मामला है। शुक्रवार को भी बीमारी से तंग आकर रिटायर वन अधिकारी अतिबल सिंह ने खुद को गोली से उड़ा लिया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत