भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम (Kedarnath Temple ) के कपाट छह मई को सुबह बृष लग्न में खोले जाएंगे। इसके बाद आराध्य की छह माह की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से दो मई को अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में वेदपाठी व पंचपुरोहितों ने पंचांग गणना के आधार पर शुभ लग्न व मुहुर्त को देखकर श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय किया। पचांग गणना के अनुसार भगवान केदारनाथ मंदिर(Kedarnath Temple ) के कपाट 6 मई को बृष लग्न में सुबह 6.25 बजे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।
बाबा केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ प्रस्थान का दिन भी तय किया गया। बाबा केदार की डोली अपने धाम के लिए दो मई को ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी। गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए पांच मई को डोली केदारनाथ पहुंचेगी। साथ ही भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय आराध्य भगवान भैरवनाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना एक मई की रात्रि को की जाएगी।
Uttarakhand | The portals of Kedarnath Temple will open on May 6 at 6.25 am. Badrinath Temple will open on May 8.
(file photos) pic.twitter.com/Yn83EMDiYr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 1, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?