महाकाल की नगरी उज्जैन( Ujjain ) ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। इन्हें 14 हजार लोगों ने जलाया। इससे पहले दिवाली पर अयोध्या में 9 लाख दीये जलाए गए थे। यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा भी कर दी।
महाशिवरात्रि ( Mahashivratri 2022 ) के मौके पर उज्जैन नगरी( Ujjain ) फाल्गुन में दिवाली सी जगमग हुई। यहां शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव हुआ। सायरन बजने के बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू हो गया था। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। यहां 5 ड्रोन से निगरानी की गई। राम घाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। उज्जैन में आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका विहार भी किया।
इससे पहले सुबह 3 बजे से ही महाकाल मंदिर के पट खोले गए थे। सबसे पहले भस्म आरती हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पट खुलते ही चार धाम मंदिर पर श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान पुलिस के मेटल डिटेक्टर और कुछ बैरिकेड्स गिर गए थे। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भस्म आरती के बाद पट खोले गए, तब यह स्थिति बनी थी। यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रही, पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था संभाल ली थी। महाकाल मंदिर में रात 8 बजे तक 4.6 लाख लोगों ने दर्शन कर लिए थे।
भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को पंडे पुजारियों ने जल चढ़ाया था। इसके बाद पंचामृत अभिषेक पूजन में दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से अभिषेक किया गया। भांग से अद्भुत श्रृंगार किया गया था। सुबह 5.30 बजे से आम भक्तों ने दर्शन करने शुरू कर दिए थे।
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन( Ujjain ) का महाकाल मंदिर दक्षिणमुखी है। साथ ही भस्म आरती की परम्परा के चलते इसका महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। देर रात 2 बजे से मंदिर के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई थी। अब 2 मार्च को रात्रि की शयन आरती के बाद पट बंद होंगे।
आज #महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल की नगरी दीपों की ज्योति से जगमगा रही है। उज्जैन की जनता ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया है। अनोखे तरीके से शिवभक्ति की है। मैं महाकाल महाराज से प्रार्थना करता हूं कि उज्जैन, मध्यप्रदेश, देश व सम्पूर्ण विश्व पर कृपा की वर्षा करें: CM#Mahashivratri pic.twitter.com/0YAXy9S0zr
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) March 1, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?