पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के कोलकाता ( Kolkata ) में हत्या कर पांच किलो से ज्यादा सोना( Gold ) लेकर भागे तीन आरोपियों को यूपी एटीएस ने आगरा (Agra) से गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस को इनके पास से पांच गोल्ड बार (5 किग्रा), 1 गोल्ड बिस्किट (100 ग्राम) सहित कुल 5100 ग्राम सोना बरामद हुआ है।
बरामद हुए सोने की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। इन आरोपियों को कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया है।
27 फरवरी को शिव टोला स्ट्रीट कोलकाता ( Kolkata ) में चार बदमाशों ने सराफा व्यापारी दिलीप गुप्ता (61) की हत्या कर छह किलोग्राम सोना लूट लिया था। इसके बाद फरार हो गए थे। कोलकाता के थाना पोस्ता में लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। यूपी एटीएस को सूचना मिली थी किसोना लूट कर आरोपी उत्तर प्रदेश की तरफ रवाना हो गए थे।मामले की तहकीकात करने पर आरोपियों की मौजूदगी आगरा के थाना-फतेहाबाद क्षेत्र में बस स्टैंड के पास मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए एटीएस फील्ड यूनिट आगरा, अलीगढ़ और कोलकाता पुलिस ने आरोपियों को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोलकाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
आगरा (Agra) के फतेहाबाद थानाध्यक्ष के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम करण वर्मा निवासी विजय नगर गाजियाबाद, सुशील कुमार निवासी सरधना मेरठ और रूप किशोर निवासी मोहल्ला सिकरवार खैर, अलीगढ़ बताया है।
▶️हत्या कर, सोना लूटने वाले 03 अभियुक्तों को थाना फतेहाबाद, कोलकाता पुलिस एवं ए.टी.एस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान किया गिरफ्तार।
▶️कब्जे से 5 किलो 116 ग्राम सोना, 02 अदद मोबाइल, 01 अंगूठी एवं ₹2,910/- बरामद।#UPPolice pic.twitter.com/aDWbAYNumP— AGRA POLICE (@agrapolice) March 1, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत