जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के कुलगाम ( Kulgam ) में आतंकियों ने पंचायत सदस्य मोहम्मद याकूब डार की हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।
बुधवार रात 8:45 बजे कुलगाम( Kulgam ) पुलिस को कोलपोरा इलाके में आतंकी हमले की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आतंकवादियों ने कुलगाम ( Kulgam ) के कोलपोरा श्रुंदू इलाके में मोहम्मद याकूब डार, पंच (स्वतंत्र) पर गोलीबारी की। इस आतंकी घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दम तोड़ दिया।पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं पंच मोहम्मद याकूब डार की हत्याकी कड़ी निंदा करता हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
बता दें कि एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के बटमालू में आतंकियों ने मस्जिद के बाहर एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी. घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Militants kill panchayat member in J&K’s Kulgam district
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2022
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आतंकवादियों ने कुलगाम के कोलपोरा श्रुंदू इलाके में मोहम्मद याकूब डार नामक एक पंच (स्वतंत्र) पर गोलीबारी की। उन्हें गोली लगने से गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया: जम्मू-कश्मीर पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?