रूस-यूक्रेन युद्ध ( Russia-Ukraine War ) का आज आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं।रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन( Kherson )पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि कीव ( Kyiv) स्थित सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी मिसाइल से उड़ा दिया है।
रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध ( Russia-Ukraine War ) का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन( Ukraine ) में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने बड़ा हवाई हमला किया है। इसके तहत रक्षा मंत्रालय के पास भी बमबारी की गई है।
ताजा जानकारी के अनुसार रूस अब यूक्रेन की सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कीव स्थित सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी मिसाइल से उड़ा दिया है।
यूक्रेन के पहले बड़े शहर खेरसॉन पर अब रूस की सेना का कब्जा हो गया है। खेरसॉन ( Kherson )के मेयर इगोर कोल्यखेव ने स्थानीय लोगों को आदेश दिया है कि वे रूसी सेना के आदेश को मानें। इस बीच रूसी सेना राजधानी कीव पर जोरदार हमले कर रही है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। इस बीच अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस धीरे-धीरे करके यूक्रेन पर कब्जा करने के मिशन पर बढ़ रहा है।
क्रीमियन प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित खेरसॉन शहर( Kherson ) की आबादी करीब 300,000 है। यह रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। यह रूसियों को यूक्रेन के दक्षिणी तट पर अधिक नियंत्रण करने और ओडेसा शहर की ओर से पश्चिम की तरफ आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
आपको बता दें कि बुधवार को जैसे ही यूक्रेन में नागरिक ठिकानों पर बमबारी तेज हुई, नागरिकों के हताहत होने की खबरें तेज हो गईं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 227 नागरिक मारे गए हैं।
#BREAKING Ukrainian officials confirm Russia’s capture of southern city Kherson pic.twitter.com/fkwCwFXEci
— AFP News Agency (@AFP) March 3, 2022
VIDEO: Invasion of Ukraine day 7 – the last 24 hours in images.
On the seventh day of fighting in Ukraine, Russia claims control of the southern port city of Kherson, street battles rage in Ukraine’s second-biggest city Kharkiv and Kyiv braces for a feared Russian assault pic.twitter.com/eQvUeubRy1
— AFP News Agency (@AFP) March 3, 2022
Russian troops in strategic Black Sea port city of Kherson, mayor says https://t.co/6WHiezmPdE pic.twitter.com/oJNVfR7FKi
— Reuters (@Reuters) March 3, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?