Tuesday, June 23, 2026

Election 2022, Elections, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

UP Election 2022 : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले बूथ पर पहुंच डाला अपना वोट, बोले-80 फीसदी सीटें जीतकर भाजपा बनाएगी रिकॉर्ड

In Gorakhpur, Chief Minister Yogi Adityanath first reached the booth, cast his vote, said – BJP will make a record by winning 80 percent seats

  ( ) में   ने गुरुवार को “पहले मतदान फिर जलपान” के मंत्र का पालन करते हुए गोरखनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या इंग्लिश मीडियम) के बूथ संख्या 249 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे ही बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जलपान किया।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( Yogi Adityanath ) ने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जनता जनार्दन में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर माताओं और बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत शुभ है। सीएम योगी ने कहा कि छठ में चरण में जिन 9 जिलों में मतदान हो रहा है वहां के मतदाताओं से अपील है कि वह अच्छी सरकार, सुशासन की स्थापना व आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मतदान अवश्य करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( Yogi Adityanath ) ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपने उत्साह से अच्छी सरकार के चुनाव की बात को साबित किया है। उन्होंने कहा कि अब तक के रुझान ने यह दर्शाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से काफी आगे है। छठे चरण के चुनाव में जीत का जोरदार छक्का लगाकर हम 300 के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं। सातवें चरण में 2017 की तुलना में उससे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ईमानदारी, श्रद्धा व प्रतिबद्धता के साथ जनता के भरोसे का मान रखते हुए कार्य किया है। जनता के उत्साह में इसकी झलक साफ देखी जा सकती है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.