Tuesday, June 23, 2026

City Beats, Education, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय इस बार फार्मेसी समेत् 51 विषयों में करायेगा पीएचडी,प्रवेश परीक्षा तीन अप्रैल को

Dr. B R Ambedkar University Agra

Dr. B R Ambedkar University Agra   (Agra) का ( ) इस बार फार्मेसी समेत् 51 विषयों में शोध कार्य करायेगा। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी. ऑनलाइन PhD Program-2022 आवेदन लिए जाने की लास्ट डेट 21 मार्च, 2022 है। वहीं प्रवेश परीक्षा तीन अप्रैल को कराई जानी है जिसके बाद विद्यार्थी पीएचडी कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय (University ) के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि पीएचडी के संबंध में दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट  www.dbrau.org.in  पर अभ्यर्थी देख सकेंगे। इसके साथ ही शोध निर्देशकों के नाम, सीटों की संख्या का ब्योरा भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय(University ) की डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह के मुताबिक पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगों से 1500 रुपये लिए जाएंगे। डीन रिसर्च का कहना है कि  पहली बार स्नातक स्तर पर पढ़ाने वाले अर्ह शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाया जा रहा है।
विश्वविद्यालय इस बार  एग्रीकल्चरल जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी, एग्रीकल्चर केमिस्ट्री एंड सोइल साइंस, एग्रोनॉमी, एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरिंग, हॉटिकल्चर, एग्रीकल्चरल इकनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स, प्लांट पैथोलॉजी, सोइल एंड वाटर कंजर्वेशन, सोइल कंजर्वेशन एंड फॉरेस्ट्री तथा बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी, एन्वायरमेंटल साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री में पीएचडी करायेगा।
विश्वविद्यालय (University ) ने  एकाउंट एंड लॉ, अप्लाइड बिजनेस इकनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन,फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, स्टेटिस्टिक्स, ड्राइंग एंड पेंटिंग, म्यूजिक,गृह विज्ञान, ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स एंड मैनेजमेंट,फार्मेसी,अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, दर्शनशास्त्र, भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, समाज कार्य, अर्थशास्त्र, लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, भाषा विज्ञान, रुरल इकनॉमिक्स एंड कोऑपरेशन, रुरल सोशियोलॉजी एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट विषयों के लिए शोध करने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गये है।विश्वविद्यालय प्रशासन तीन वर्ष बाद पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराने जा रहा है।
Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com