तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में डीएमके ने ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन( Greater Chennai Corporation )के लिए प्रिया राजन( Priya Rajan )को नया मेयर घोषित कर दिया है। प्रिया राजन (28) वॉर्ड 74 थिरु वी का नगर से पार्षद बनी हैं। बतौर पार्षद यह प्रिया का पहला आधिकारिक पद है। हालांकि, इससे पहले वह 18 साल की उम्र से डीएमके की कार्यकर्ता रही थीं। प्रिया मेयर का पद संभालने वाली पहली दलित महिला भी होंगी।
डीएमके ने हाल ही में हुए चेन्नई कॉरपोरेशन के चुनाव में बंपर जीत हासिल की थी। इसलिए प्रिया ( Priya Rajan )के चेन्नई के मेयर बनने में कोई बाधा नहीं है और वह जल्द ही औपचारिक रूप से चेन्नई (Chennai) की मेयर बन जाएंगी।
आर प्रिया चेन्नई के इतिहास की पहली दलित मेयर होने के साथ ही सबसे कम उम्र की भी महिला मेयर होंगी। वह चेन्नई के इतिहास में तारा चेरियन और कामाक्षी जयारमन के बाद तीसरी महिला हैं जो मेयर के पद तक पहुंची हैं। तमिलनाडु की राजनीति में चेन्नई के मेयर पद का बड़ा महत्व है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन स्वयं भी चेन्नई के मेयर रह चुके हैं।
एमकॉम की पढ़ाई कर चुकी प्रिया राजन ( Priya Rajan )ने तमिलनाडु के शहरी निकाय चुनावों में चेन्नई के थिरु वीआई. केए. नगर जोन के वार्ड नंबर 74 से काउंसलर के तौर पर जीत हासिल की थी। वह चुनाव में सबसे कम उम्र में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में से एक थीं। चेन्नई कॉरपोरेशन के चुनाव में सबसे कम उम्र की काउंसलर सीपीएम की प्रियदर्शिनी हैं जिन्होंने 21 साल की उम्र में चुनाव जीता है। वहीं काउंसलर के रूप में यह प्रिया की पहली आधिकारिक पोस्ट है। हालांकि वह 18 साल की उम्र से ही पार्टी की कैडर रही हैं। प्रिया के पिता आर राजन भी डीएमके से जुड़े हैं और पार्टी के एरिया को-सेक्रेटरी हैं।
अहम बात यह भी है कि ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के मेयर पद के लिए प्रिया के अलावा कुछ और लोग भी रेस में थे। उनके साथ श्रीधानी सी, नंधिनी और एस अमूधा प्रिया का नाम भी आगे चल रहा था। हालांकि, कामयाबी प्रिया को मिली और सीएम स्टालिन ने उनके नाम पर मुहर लगाई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?