मणिपुर ( Manipur ) में शनिवार को दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के पूर्व हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, कारोंग निर्वाचन क्षेत्र में ईवीएम लूटने के प्रयास में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इसके अलावा भी मतदान के दौरान कुछ जगहों से छिटपुट हिंसा की घटनाएं सामने आईं। अंतिम चरण में शनिवार को दो तिहाई से अधिक (78.49 फीसदी) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अधिकारियों ने बताया कि सेनापति जिले में सबसे अधिक 82.02 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद थौबल जिले में 78 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला हैं। थौबल में 10 विधानसभा सीट हैं,तीन विधानसभा सीटों वाले तामेंगलोंग जिले में सबसे कम 66.40 प्रतिशत मतदान हुआहैं।
मणिपुर ( Manipur ) पुलिस ने बताया कि सेनापति जिले के करोंग विधानसभा क्षेत्र के नगामजू मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर दो लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे कुछ स्थानों पर हिंसा के कारण मतदान प्रभावित हुआहैं।
भाजपा उम्मीदवार के चुनाव एजेंट ने मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी के पास दर्ज शिकायत दर्ज कराकर घटना की मजिस्ट्रेट जांच की मांग की हैं।निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगामजू मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया गयाहैं।
पुलिस ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले मणिपुर के कुछ स्थानों पर हिंसा भी भड़क उठी, क्योंकि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर भाजपा समर्थक को गोली मार दी, जबकि भाजपा के एक निष्कासित नेता के आवास के बाहर देसी बम फटने की घटना भी सामने आईहैं।
मणिपुर ( Manipur ) पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय एल. अमुबा सिंह ने शनिवार तड़के गोली लगने के बाद यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दियाहैं।
इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हुआ है, उनमें तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमई शामिल हैंहैं। ये दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, राज्य में पहले चरण में 28 फरवरी को 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था।चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
मणिपुर: विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान जारी है। खंगाबोक में लोग मतदान केंद्र के बाहर अपनी बारी आने का इंतज़ार करते दिखे। #ManipurElections2022 pic.twitter.com/nvew3AXfw3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?