हरियाणा (Haryana ) के पलवल (Palwal) में शादी को महीना भी नहीं हुआ था कि पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी का प्रयास किया। वारदात हरियाणा के पलवल में अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी गांव के पास बसी नई कॉलोनी की है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पलवल (Palwal) के पुलिस ने बताया कि जिला मथुरा (यूपी) के चौकड़ा गांव निवासी डूंगर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 7 फरवरी 2022 को उसने अपनी बेटी रजनी (19) की शादी जिला मथुरा (यूपी) के सीगोनी गांव निवासी ग्रीटिंग नौहवार के साथ की थी। ग्रीटिंग फिलहाल अपने परिवार के साथ पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी गांव के पास बसी नई कॉलोनी में मकान बनाकर रहता है।
गोली लगने से आरोपी ग्रीटिंग घायल हो गया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर उपचार के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने रजनी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हे और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पलवल (Palwal) पुलिस ने बताया कि ग्रीटिंग की पहली शादी हुई थी, जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसका दोनों पक्षों की सामूहिक पंचायत में फैसला कर लड़की वाले अपनी लड़की को वापस ले गए थे। जिसके बाद ग्रीटिंग की दूसरी शादी 7 फरवरी 2022 को रजनी के साथ हुई थी। ग्रीटिंग ने 4 मार्च को देर रात रजनी को सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में अपने हाथ में भी गोली मार ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?