रूस-यूक्रेन युद्ध ( Russia-Ukraine War ) के 10वें दिन रूस ने यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए आंशिक युद्धविराम( Ceasefire )का एलान किया है। जानकारी के मुताबिक युद्ध में फंसे हुए नागरिकों के सुरक्षित निकलने तक रूस सीजफायर जारी रखेगा। रिपोर्ट के अनुसार रूस ने यूक्रेन में भारतीय समयानुसार 11:30 बजे से युद्धविराम की घोषणा की है। इस दौरान वहां से नागरिकों की सुरक्षित निकासी की जा सकेगी।
रूसी समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट है कि रूसी सेना शनिवार से यूक्रेन के दो क्षेत्रों में नागरिकों को निकालने की अनुमति देने के लिए संघर्ष विराम ( Ceasefire )का पालन करेगी।
यूक्रेन( Ukraine ) पर रूस के हमले का आज 10 वां दिन है। 10 दिनों के युद्ध के बाद रूस ने सीजफायर ( Ceasefire )का ऐलान किया है। दरअसल रूस के हमले के बाद कई देशों के नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने की मांग संबंधित देशों से की जाती रही है। इन नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने की मांग के बाद रूस ने यह पहल की है।
रूसी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि रूस, भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए तैयार है।यूक्रेन में जोपोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले के बाद भारत ने शुक्रवार को आगाह किया कि परमाणु केंद्रों से संबंधित किसी भी दुर्घटना के जन स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। साथ ही उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यूक्रेन में पैदा हो रहे मानवीय संकट को समझना चाहिए।
रूसी सैनिकों ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर आधी रात को किए गए हमले के बाद कब्जा कर लिया है, इस हमले के दौरान वहां पर आग लग गई थी जिसको लेकर पूरी दुनिया में कुछ समय के लिए परमाणु विकिरण से तबाही होने की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र और यूक्रेन ( Ukraine ) के अधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार के हमले के बाद दमकल कर्मियों ने आग को बुझा दिया है और कोई विकिरण नहीं हुआ है।
वहीं, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की घर वापसी जारी है। यूक्रेन से आपरेशन मिशन गंगा के तहत अब तक 11,000 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है।
#BREAKING Ceasefire to let Mariupol residents evacuate: Russian defence ministry pic.twitter.com/rGQmg9ZixO
— AFP News Agency (@AFP) March 5, 2022
Russia declares ceasefire in Ukraine, opens humanitarian corridors for civilians to leave
Read @ANI Story | https://t.co/6RdaSSDQr7#UkraineCrisis #RussiaUkraine #Ceasefire pic.twitter.com/vTwGKbpTUa
— ANI Digital (@ani_digital) March 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?