फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य( Mukul Arya )का निधन हो गया है। मौत की वजह के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्य रविवार को भारतीय दूतावास के अंदर ही मृत पाए गए। मुकुल आर्य फिलिस्तीन के रमल्ला स्थित भारतीय दूतावास में तैनात थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन पर दुख जताया है।
मुकुल आर्य( Mukul Arya ) के निधन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि रमल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। वे प्रतिभाशाली अधिकारी थे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।
वहीं, फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमें फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य के निधन की खबर से सदमा और दुख पहुंचा है। हम उनकी मृत्यु पर दुख, दानी और दर्द जताते हैं। हम भारतीय विदेश मंत्रालय से आधिकारिक संपर्क कर रहे हैं ताकि मृतक राजदूत के पार्थिव शरीर को उसके देश पहुंचाने की व्यवस्था पूरी की जा सके।
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधानमंत्री मुहम्मद शतयेह ने स्वास्थ्य और फोरेंसिक चिकित्सा मंत्रालय के अलावा , पुलिस और सार्वजनिक अधिकारियों को तुरंत रामल्लाह में भारतीय राजदूत के निवास स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। फिलिस्तीनी पुलिस भारतीय राजनयिक के मौत के कारणों की जांच भी कर रही है।
2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी आर्य ( Mukul Arya )ने काबुल और मॉस्को में भारतीय दूतावासों में काम किया था। उन्होंने पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल में भी काम किया। आर्य ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की थी।
Deeply shocked to learn about the passing away of India’s Representative at Ramallah, Shri Mukul Arya.
He was a bright and talented officer with so much before him. My heart goes out to his family and loved ones.
Om Shanti.— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 6, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?