उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी सातवें चरण( 7th Phase) में 9 जिलों की 54 सीटों पर सोमवार 7 मार्च को को वोट डाले जाएंगे।इस चरण के मतदान में 2.06 करोड़ मतदाता 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आखिरी सातवें चरण( 7th Phase) में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में इस चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 1.09 करोड़ पुरुष और 97.08 लाख महिला मतदाता हैं। इस चरण में 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इसमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
यूपी चुनाव के आखिरी सातवें चरण( 7th Phase)में योगी कैबिनेट के सात मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। पूर्वांचल में वाराणसी (Varanasi) जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, वहीं आजमगढ़ सपा मुखिया अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में पूर्वांचल की सभी 54 सीटों पर मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।2017 के विधानसभा चुनाव में इन 54 सीटों में से भाजपा ने 29, सपा ने 11, बसपा ने 6, अपना दल (एस) ने 4, सुभासपा ने 3 और निषाद पार्टी ने 1 सीट जीती थीं।
आखिरी चरण में दागी, करोड़पति उम्मीदवारों के बाद अगर प्रत्याशियों की शिक्षा के बात करें तो 214 उम्मीदवार पांचवी से 12वी के बीच पढ़ाई की है। 346 ग्रेजुएट और उससे अधिक पढ़े हैं। 30 उम्मीदवारों को सिर्फ अक्षर ज्ञान है और 4 तो साक्षर भी नहीं है। इसके साथ ही सातवे चरण में 75 महिला प्रत्याशी भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। 2017 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 2022 में दागी प्रत्याशियों में 8 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि करोड़पति प्रत्याशियों में 9 फीसदी का इजाफा हुआ है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022
सातवें चरण के अंतर्गत कल 9 जनपदों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम, वीवीपैट मशीन लेकर मतदान केंद्रों के लिए हुईं रवाना…#ECI#AssemblyElections2022 #विधानसभाचुनाव2022 #GoVote#GoVoteUP_Phase7 pic.twitter.com/BhDgNtckcP
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) March 6, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?