देश में विख्यात आशा एंड कंपनी ( Asha & Co.)के मालिक प्रयागराज (Prayagraj ) के प्रवीण मालवीय( Praveen Malviya )( 60 ) ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव घर के भीतर बने स्टोर रूम में फंदे पर लटकता मिला। उन्होंने आत्महत्या (suicide ) क्यों की , फिलहाल इस बारे में घर वाले भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी है।
प्रवीण ( Praveen Malviya )राजापुर में रोडवेज वर्कशॉप के पास परिवार समेत रहते थे। परिवार वालों का कहना है कि रोज वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। सोमवार सुबह भी यह कहकर कमरे से निकले की वह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे हैं। आमतौर पर वह एक घंटे बाद वापस आ जाते थे, लेकिन सोमवार को काफी देर तक घर नहीं लौटे। उनकी तलाश चल रही थी कि इसी दौरान घर के लोग ऊपर के तल पर बने स्टोर रूम में पहुंचे। जहां का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। प्रवीण फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।
शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए और किसी तरह फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामला शहर के बड़े व्यापारी से जुड़ा था। ऐसे में थोड़ी ही देर में उनके घर के बाहर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घर वाले भी नहीं बता पा रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। उनके कमरे की तलाशी ली जा रही है।
प्रवीण ( Praveen Malviya )जिससे एंड कंपनी के मालिक थे वह पूरे देश में विख्यात है। कुंभ समेत तमाम बड़े आयोजनों में उनकी कंपनी लाउडस्पीकर व अन्य प्रसारण यंत्रों की आपूर्ति करती है। हाल ही में हुए माघ मेले और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम समेत कई अन्य बड़े आयोजनों में भी उनकी ही कंपनी की ओर से लाउड स्पीकर माइक व अन्य उपकरणों की सप्लाई की गई थी।
प्रवीण ( Praveen Malviya )की आशा एंड कंपनी का साउंड सिस्टम ही प्रयागराज के कुंभ, महाकुंभ व माघ मेला में लगता है। मेले में इसी साउंड सिस्टम से सूचनाएं प्रसारित होती रहती हैं। प्रवीण मालवीय ने कुंभ 2019 में पूरे मेला क्षेत्र में 20 हजार लाउडस्पीकर और साउंड लगवाए थे। हरिद्वार, नासिक व उज्जैन के कुंभ मेला में भी उनका साउंड सिस्टम लगता है।आशा एंड कंपनी की स्थापना 1940 में हुई थी।
आशा एंड कंपनी के मालिक प्रवीण मालवीय का मकान सिविल लाइंस के सरदार पटेल मार्ग पर है। उनकी बेटी वर्तिका की शादी हो चुकी है, जो बाहर रहती हैं। प्रवीण के परिवार में उनकी पत्नी रूबी, बेटा यशार्थ, बहू व एक बेटी है। बेटी बाहर रहती है, एक भाई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?