उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए आखिरी चरण का मतदान( last Phase Polling )सोमवार को संपन्न हो गया। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर 56 प्रतिशत मतदान हुआ। जिन नौ जिलों में मतदान हुआ उसमें वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल है।
वहीं, आखिरी चरण के मतदान( last Phase Polling ) में कई जगहों से फायरिंग और झड़प की खबरें सामने आई हैं। जौनपुर जिले की मल्हनी में गोली चलने की सूचना। गन शॉट की सूचना मिलते ही मौके पुलिस फोर्स। सपा-जेडीयू समर्थक के बीच वोटिंग को लेकर विवाद हो गया। वहीं, पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है। संदीप नामक युवक के पैर में गोली लगने की सूचना है। मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मामला सिकरारा थाना के रीठी गांव का है।
आजमगढ़ में सोमवार को चल रहे मतदान में पूरा दिन तो सकुशल गुजर गया, लेकिन वोटिंग के अंतिम दौर में आजमगढ़ सदर सीट से हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। यहां पर सरफुद्दीनपुर बूथ के नजदीक ही रेलवे स्टेशन के समीप ओवरब्रिज के पास भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य समर्थकों के वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। बताया जा रहा है कि मौके पर दोनों प्रत्याशी समर्थक आमने-सामने आ गए थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव का अंतिम चरण( last Phase Polling ) शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता थे। इस चरण में 613 प्रत्याशी थे, जिनकी किसमत का फैसला 10 मार्च को होगा। इस चरण में प्रमुख प्रत्याशियों में मंत्री गिरीश यादव, नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, रमाशंकर पटेल, संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश चौरसिया, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश नारायण राय, सुरेंद्र पटेल, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, माफिया धनंजय सिंह, विनीत सिंह जैसे प्रत्याशियों की भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?