केरल( Kerala ) के वर्कला ( Varkala ) कस्बे में सोमवार रात दो मंजिला घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय प्रतापन उर्फ बेबी, उनकी पत्नी शर्ली (53), उनके सबसे छोटे बेटे अखिल (20), सबसे बड़ी बहू अभिरामी (29) और उनके आठ महीने के बेटे रेयान के रूप में हुई है। दंपति का बड़ा बेटा निहुल गंभीर रूप से झुलस गया है।
केरल( Kerala ) पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना प्रतापन के पड़ोसियों ने दी, जो कि एक व्यापारी हैं। घर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। उन्होंने शुरू में आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग को बुझाया नहीं जा सका। घर के अहाते में खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आ गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात को जब उन लोगों ने आग की लपटें देखीं तो परिवार के लोगों को फोन किया। उनके घर की घंटी बजाई, आवाजें लगाई लेकिन उन लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया। लोगों ने बताया कि उस दौरान शायद वे लोग सो रहे थे। जब तक उनकी आंख खुलती देर हो चुकी थी और वे आग की लपटों में पूरी तरह से आ गए।
दमकल कर्मियों के अनुसार, उन्हें लगभग 2.45 बजे वर्कला ( Varkala )के पास चेरुन्नियूर में आग लगने की सूचना मिली। जब वे घर पहुंचे तो अंदर के कमरे लगभग पूरी तरह जल चुके थे। अधिकारी ने कहा कि घर में कोई वेंटिलेशन नहीं था और कमरे वातानुकूलित थे। छत पर फॉल्स सीलिंग थी और अधिकारियों के अनुसार परिवार के पांच सदस्य कमरों में मृत पाए गए।
दमकल अधिकारी ने कहा कि वेंटिलेशन नहीं होने के कारण कमरों में बुरी तरह धुंआ भरा था। जलने के साथ परिवार के सदस्यों को सांस लेने में समस्या भी हुई होगी। पुलिस ने बताया कि प्रतापन वर्कला ( Varkala ) में दुकान चलाते थे।
घर में आग किस वजह से लगी अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई होगी। ग्रामीण एसपी दिव्या गोपीनाथ ने कहा कि उन्होंने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा