अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day )के अवसर पर आज झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद( Amba Prasad )घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। 31 वर्षीय अंबा प्रसाद झारखंड के रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस खास मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी होती हैं। इसलिए हर चुनौती का डटकर सामना करें।
अंबा प्रसाद ( Amba Prasad )के पिता का नाम योगेंद्र साहू और निर्मला देवी है। वह झारखंड विधानसभा की सबसे युवा विधायक हैं। उन्होंने अपनी मैट्रिक की परीक्षा 2007 में कार्मेल बालिका स्कूल नई दिल्ली से पास की। इसके बाद साल 2009 में डी.ए.वी पब्लिक स्कूल हजारीबाग से 12वीं पास कीं। 2014 में जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस से पीजीडीएम किया। इसके बाद उन्होंने 2017 में बीयू हजारीबाग से एल.एल.बी की डिग्री प्राप्त कीं।
अंबा ( Amba Prasad )के पिता बड़कागांव विधानसभा से 2009 में चुनाव जीता था। इस जीत के बाद उन्हें राज्य मंत्री बना दिया गया था। परंतु उनपर कई गंभीर आरोप लगे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अंबा के पिता के जेल में जाने के बाद उसी विधानसभा सीट से उनकी मां निर्मला देवी ने 2014 मे चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनकी मां को विजय प्राप्त हुई परंतु 2016 में हुए एक गोलीकांड के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद गांववालों ने उन्हें कस्टडी से छुड़ा लिया था, जिसके बाद उन्हें तड़ीपार कर दिया गया था।
#WATCH Congress MLA Amba Prasad rides a horse to Jharkhand Assembly on #InternationalWomensDay2022
There is Durga, Jhansi ki Rani in every woman, she should face every challenge with strength. Parents must educate their daughters as women are doing well in every field,she says. pic.twitter.com/dUAT2kX2BD
— ANI (@ANI) March 8, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?