पंजाब (Punjab) की 117 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।कांग्रेस के सत्ता बरकरार रखने के लिये चुनाव पहले किये गये सारे प्रयोग विफल हो गये है ।
दिल्ली की सरहद पारकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी अपना परचम लहरा दिया है। सूबे के वोटर्स ने केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर मुहर लगाई है। आप पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। अब भगवंत मान का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है।
कांग्रेस चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की बेदखली और फिर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले भी खबरों में बने रहे। हालांकि आज इन सबसे इतर चर्चा चुनाव परिणाम की है। शुरुआती रुझान से लग रहा है कि न तो चन्नी चमत्कार दिखा पाए हैं,न कैप्टन को कमान मिली है, केवल ‘आप’ के मान का सम्मान बढ़ता नजर आ रहा है।कपूरथला से पहला नतीजा आ गया है। कांग्रेस उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह यहां से जीत गए हैं।
आम आदमी पार्टी(AAP) पंजाब में भी दिल्ली की कामयाबी दोहरा रही है। पार्टी बहुमत के आंकड़े से भी पार निकल गई है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों मिलाकर भी आप के आसपास पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं।
एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी (AAP)के सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाया गया था। इसके मुताबिक अकाली दल-BSP गठबंधन दूसरे नंबर पर रह सकता है। तीसरे पर कांग्रेस तो वहीं भाजपा का दहाई के आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है। अभी तक के रुझानों से यह झलक भी रहा है।
आम आदमी पार्टी (AAP)के नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में आप को बढ़त पर कहा कि पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को मौका दिया है। आज उनके शासन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह आम आदमी की जीत है।
राघव चड्ढा ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा था कि पंजाब में आप पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पंजाब पर दशकों तक शासन करने वाले लोगों का सिंहासन हिल रहा है। भविष्य में अरविंद केजरीवाल बीजेपी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे। आप कांग्रेस की जगह लेगी।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा की 117 में से 89 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अब तक 15 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 23.1% और शिअद को 17.7% और AAP को 42.14% वोट शेयर मिले हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान के साथ फोटो ट्वीट की। इसमें उन्होंने AAP की जीत को इंकलाबी बताया है।
इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। pic.twitter.com/BIJqv8OnGa
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?