आगरा ( Agra) जिले के बाह ( Bah )कस्बे में बुधवार देर रात गली कल्याण सागर निवासी व्यापारी उमेश पैंगोरिया के घर में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखा सामान लूट ले गए। जबकि धेवते ने बेड के नीचे छिपकर जान बचाई। बदमाशों के जाने के बाद बालक ने घटना की जानकारी नाना को दी। जानकारी पर फोर्स के साथ एसएसपी मौके पर पहुंच गए। जांच के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
जानकारी के मुताबिक उमेश पैंगोरिया की फुटवियर विक्रेता हैं। बाह ( Bah )कस्बे में उनका दो मंजिला मकान है। बुधवार रात को उमेश पैंगोरिया नीचे वाले कमरे में सोए थे। उनकी पत्नी कुसमा देवी (60), बेटी सविता गुप्ता (40), सविता का बेटा अनुज (11) पहली मंजिल पर बने कमरे में सोए थे। देर रात छत से बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने कुसमा देवी और सविता की हत्या कर दी। इसके बाद कमरा में रखा काफी सामान लूट ले गए।
बदमाशों के जाने के बाद अनुज ने नीचे आकर अपने नाना को घटना की सूचना दी। जब वह ऊपर पहुंचे कुसमा और सविता मृत मिलीं। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। वारदात के चश्मदीद अनुज ने बताया कि घर में पांच बदमाश घुस थे। अनुज ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। डकैती और दोहरे हत्याकांड से बाह ( Bah )कस्बे में सनसनी फैल गई। तमाम लोग व्यापारी के घर पर जुट गए।
घटना के संबंध में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मुंह दबाकर मां-बेटी की हत्या की गई है। डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?