मणिपुर ( Manipur ) में 60 विधानसभा सीटों के लिए से मतगणना जारी है। मणिपुर की सभी 60 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं।मतगणना में बीजेपी 31 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है, मणिपुर के रुझानों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलती दिख रही है। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम नतीजे आने दीजिए। हमें बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा, मेरा काम है राज्य के लिए काम करना।
मणिपुर में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज होने जा रही है। यह पहला मौका होगा जब भाजपा अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। चुनावों में पार्टी 60 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रचते हुए दिखाई दे रही है।
बता दें कि मणिपुर विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को और दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को हुआ था। 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य मणिपुर में वर्तमान में 12वीं विधानसभा अस्तित्व में है, जिसका गठन 15 मार्च 2017 को हुआ था।
पूर्वोत्तर के अहम राज्यों में से एक मणिपुर( Manipur ) में भाजपा की यह जीत सीएम बीरेन सिंह के द्वारा चलाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों के कारण हुई है। भाजपा सरकार के ‘पहाड़ों की ओर चलो’, गांवों की ओर चलो’ के साथ ‘सीएम दा हाइसी'(मुख्यमंत्री को बताइए) जैसे कार्यक्रम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है। वहीं कोरोना की तीनों लहर में भाजपा सरकार के फ्री राशन से लेकर फ्री इलाज को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा है।
सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को मणिपुर ( Manipur )में 2014 के बाद से अहमियत मिलना शुरु हुई है। 2016 में कांग्रेस के निवर्तमान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भाजपा में आए तो पार्टी का ग्राफ और बढ़ा। भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार 21 सीटें जीतीं। सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने नेशनल पीपुल्स पार्टी और नगा पीपुल्स फ्रंट के साथ समझौता किया। पार्टी इन चुनावों में एन बीरेन सिंह के चेहरे को आगे रखकर चुनावी मैदान में उतरी। फिर भाजपा, फिर विकास और डबल इंजन की सरकार के नारे के भाजपा इन चुनावों में मैदान में उतरी। मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह एक कुशल राजनेता के पहले पत्रकार रहे हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे इकलौते नेता हैं, जो घाटी और पहाड़ी इलाकों के बीच संतुलन साधना जानते हैं।
मणिपुर ( Manipur ) के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इम्फाल स्थित आवास पर जश्न शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार राज्य में भाजपा आगे चल रही है।
#WATCH | Celebrations at the residence of Manipur CM N Biren Singh in Imphal as BJP leads in the state as per official EC trends. CM N Biren Singh leading in Heingang by 18,271 votes. pic.twitter.com/4AUbchWfAm
— ANI (@ANI) March 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?