उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) भारी हुजूम के बीच लखनऊ भाजपा कार्यालय पहुंचे। करीब पौने छह बजे वे मंच पर पहुंचे और साथी मंत्रियों-पदाधिकारियों के साथ गले मिले और जमकर गुलाल उड़ाया। विजयी भाषण भी दिया। बोले- जब मोदी जी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा ही प्रचंड बहुमत मिलता है। विजयी उल्लास से शुरू हुआ ये 30 मिनट का कार्यक्रम जय श्री राम के नारों के साथ खत्म हुआ।
मुख्यमंत्री ( Yogi Adityanath ) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने परिवारवाद, जातिवाद और वंशवाद को तिलांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोककल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताया है। यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाएंगे।
पार्टी कार्यकर्ता होली से एक सप्ताह पहले ही रंग खेलते नजर आयें। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) के दफ्तर पहुंचने पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से बीजेपी ऑफिस गूंज रहा था। सबने अपने हीरो का जमकर स्वागत किया। योगी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और विक्ट्री साइन दिखाकर हाथ जोड़ा।
योगी भी थोड़ी देर में दिल्ली रवाना होंगे। लखनऊ में 10 मिनट के संक्षिप्त भाषण में योगी बोले- भाजपा ने चार राज्यों में चुनाव जीते हैं। उत्तर प्रदेश पर विशेष रूप से देश और दुनिया की निगाहें थीं। जब मोदी जी कोरोना और भ्रष्टाचार से लड़ रहे थे, तब कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे थे। मतगणना के बारे में भ्रामक बातें कही जा रही थीं। उत्तर प्रदेश की जनता ने उस प्रचार को झुठलाते हुए भाजपा को बहुमत दिया है। जनता का आभार। ये बहुमत राष्ट्रवाद, सुरक्षा, विकास और सुशासन के मॉडल को जनता का आशीर्वाद है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath#BJPWinningUP#BJPAgain pic.twitter.com/mafTK6NNGg
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) March 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?