हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ( Vice-Chancellor ) डॉ. सिकंदर कुमार (Dr. Sikander Kumar )भाजपा के राज्यसभा ( Rajya Sabha ) के उम्मीदवार होंगे। राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल आगामी दो अप्रैल को पूरा हो रहा है। उन्हें राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाने की घोषणा हो गई है। एक बार फिर चौंकाते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने वह नाम चुना जो चर्चा में नहीं था। इससे पहले पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा अध्यक्ष के चयन में भी सबको चौंकाया था।
इस बार कई नाम चर्चाओं में तैर रहे थे किंतु घोषणा डा. सिकंदर कुमार( Dr. Sikander Kumar) के नाम की हुई। इस सीट के लिए हिमाचल में रहे संगठन महामंत्री महेंद्र पांडे का नाम भी चल रहा था। इनके अलावा संगठन से ही अजय जम्वाल और मंडी जिले के कुछ अन्य नेताओं के नाम की चर्चा की थी । हिमाचल में शिक्षाविद को राज्यसभा भेजने का यह अपनी तरह का पहला ही मामला हो सकता है। इससे पहले राजनेताओं को तो राज्यसभा भेजा जाता रहा, लेकिन शिक्षाविद को राज्यसभा भेजने का फैसला नहीं लिया गया था। डा. सिकंदर कुमार (Dr. Sikander Kumar )भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रहे हैं।
हिमाचल में राज्यसभा सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हो रही है। इसके लिए चुनाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आनंद शर्मा का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है! भाजपा की ओर से प्रत्याशी चयन को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन होली के दिन शाम के समय पार्टी की ओर से नाम तय करने का इन सभी अटकलों पर रोक लगा दी।
हिमाचल प्रदेश से लोकसभा में चार और राज्यसभा के लिए तीन सदस्य हैं। इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और इंदु गोस्वामी राज्यसभा सदस्य हैं।
Pabitra Margherita (Assam), Dr Sikandra Kumar (Himachal Pradesh), S Phangnon Konyak (Nagaland) and Dr Manik Saha (Tripura) has been chosen for the 2022 Rajya Sabha biennial elections: Arun Singh, BJP National General Secretary pic.twitter.com/36t93qg73j
— ANI (@ANI) March 18, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?