फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल ‘गदर 2’ (‘Gadar 2’ )की शूटिंग इन दिनों लखनऊ ( Lucknow) में चल रही है। होली पर सेट पर जमकर गुलाल उड़ा। अभिनेता सनी देओल( sunny deol) ने निर्देशक अनिल शर्मा और टीम के साथ खूब होली खेली। टीम ने लखनऊवालों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। होली के उत्सव से कुछ दिन पहले सेट पर ही निर्देशक अनिल शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया था। तब भी सनी देओल समेत पूरी टीम ने खूब मस्ती की थी।
सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जमकर होली की मस्ती और हुड़दंग कर रहे हैं। ये वीडियो फिल्म ‘गदर 2’ (‘Gadar 2’ )के सेट का बताया जा रहा है। सनी देओल फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा और उनके बेटे व अभिनेता उत्कर्ष शर्मा को जमकर होली का रंग लगा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है- गदर 2 की पूरी टीम को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।सनी देओल के फैंस को उनका ये मस्ती भरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।
फिल्म ‘गदर 2’ ( ‘Gadar 2’ )के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से होली के सेलीब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- कुछ लम्हे कुछ पल हमेशा रह जाते हैं और जीवन में रंग बिखेरते हैं। ये वही लम्हा वही रंग है जो हमेशा रहेंगे। तारा सिंह और जीते के संग रंगीन रंगों में रंगे रंगे लम्हे। आगे उन्होंने लिखा- गदर 2 की टीम की तरफ से आप सबको होली की बधाइयां।
पिछले कई दिनों से लखनऊ के ला-मार्टिनियर कालेज में फिल्म की शूटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में ला मार्टिनियर कालेज पाकिस्तान के रूप में नजर आएगा। फिल्मांकन के लिए कालेज काे पाकिस्तान के रूप में बदला गया है।
जानकारी के मुताबिक ला-मार्टिनियर कालेज में जाे शूटिंग की गई है उसमें सनी देओल यानी तारा सिंह अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा सनी देओल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। उत्कर्ष शर्मा फिल्म के पहले प्रीक्वल में भी उनके बेटे बने थे।
कुछ लम्हे कुछ पल हमेशा रह जाते हैं और जीवन में रंग बिखेरते हैं।ये वही लम्हा है वही रंग हैं, जो हमेशा रहेंगे।तारा सिंह और जीते के संग रंगीन रंगो में रंगे रंगे लम्हे ।#gadar2 की team की तरफ़ से आप सबको होली की बधाइयाँ ॥ ??@iamsunnydeol @iutkarsharma @ameesha_patel @ZeeStudios_ pic.twitter.com/7RhuAJMClR
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) March 18, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत