केरल( Kerala )के इडुक्की ( Idukki )इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां संपत्ति विवाद में दो बेटियों को उनके माता पिता के साथ जिन्दा जलाकर मार डाला।पुलिस के मुताबिक, शनिवार को जब सभी लोग घर में सो रहे थे, तभी 79 वर्षीय आरोपी हामिद ने पहले तो घर में बाहर से तला लगा दिया, जिससे वे बाहर न निकल सकें। इसके बाद खिड़की से पेट्रोल से भरी बोतलें अंदर फेंक कर आग लगा दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी हामिद को हिरासत में ले लिया है। आरोपी मृतक दंपत्ति का पिता है।
इडुक्की ( Idukki )पुलिस और पड़ोसियों के मुताबिक, आग देखकर अंदर बंद माता- पिता और उनकी दो बेटियों में से एक ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक आग भीषण रूप से उग्र हो चुकी थी, जिसके कारण पड़ोसी भी उन्हें बचा नहीं सके। वहीं, एक पड़ोसी ने बताया है कि उसने हामिद को घर में पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकते देखा था।
पुलिस अधिकारियों और पडोसियों ने बताया कि कमरे का नजारा दिल दहला देने वाला था। पिता और छोटी बेटी के शव एक दूसरे से गले मिले हुए पाए गए। शव इस स्थिति में उनको अलग-अलग करना बड़ा मुश्किल था। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी हामिद ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि संपत्ति विवाद के कारण उसने सबकी हत्या की है।
इडुक्की ( Idukki )पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या का मामला है। आरोपी ने पहले से ही हत्या करने का प्लान बना रखा था। उसने इसके लिए पहले से ही कई बोतलों में पेट्रोल भर रखा था। इसके अलावा टंकी का पूरा पानी खत्म कर दिया था, ताकि आग न बुझाई जा सके। इतना ही नहीं आरोपी ने रस्सी और बाल्टी भी हटा दी थी, ताकि पड़ोसी कुएं से पानी न लाया जा सके।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?