गोवा ( GOA ) का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक में प्रमोद सावंत ( Pramod Sawant) को ही आगे भी राज्य की कमान संभालने का जिम्मा सौंपा गया। यानी सावंत ही अगले गोवा के अगले सीएम होंगे। गोवा में भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विश्वजीत राणे ने सावंत का नाम प्रस्तावित किया था। इस पर सभी ने सहमति जता दी।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सावंत ( Pramod Sawant) ने कहा, “मैं देश के पीएम मोदी, पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के नेता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उन्होंने एक बार फिर से मुझे राज्य के बीजेपी विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।” उन्होंने आगे कहा, “मैं राज्य में बुनियादी ढांचे और मानव विकास के लिए काम करूंगा। गोवा में प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा। हम आज शाम गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई से मिलेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह के बारे में निर्णय लिया जाएगा।”
गौरतलब है कि यह बैठक हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटें जीतकर सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने के 11 दिन बाद हो रही है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए आज दोपहर ही यहां पहुंचे।
भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीती हैं जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है। भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। इससे भाजपा नई विधानसभा में संख्या के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है। सावंत ( Pramod Sawant) के नाम पर मुहर लगने के बाद गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य भाजपा नेताओं और एमजीपी विधायकों ने राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
Goa CM-designate Pramod Sawant and other BJP leaders & MGP MLAs meet Governor PS Sreedharan Pillai and stake claim to form the Government in the state. pic.twitter.com/Oht0cmfhx5
— ANI (@ANI) March 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?