पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) एक बार फिर उत्तराखंड ( Uttarakhand) के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा विधायकों की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहे। वे 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में 23 मार्च को दूसरी बार शपथ लेंगे।
दरअसल पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार जाने के कारण अन्य नेता भी सीएम पद के लिए दावेदारी करने लगे थे। चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था धामी फ्लावर भी हैं और फायर भी। उत्तराखंड में चुनाव हारने के बाद भी किसी व्यक्ति को पहली बार सीएम बनाया गया। दूसरे कार्यकाल में सीएम बनने बनने वाले धामी पहले व्यक्ति हैं।
हालांकि चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है। धामी के हाथ विधानसभा चुनाव में निराशा लगी थी। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।
भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले भी धामी समर्थक उनके पक्ष में नारे लगा रहे थे। जैसे ही बैठक खत्म हुई और पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा हुई समर्थकों ने आतिशबाजियां शुरू कर दी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत