मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) के अवधपुरी इलाके में इंजीनियर आरती ने आत्महत्या कर ली कर ली। उसके पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें ससुराल पक्ष की तारीफ की गई है। सुसाइड नोट में उसने खुद को जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा, ‘मैंने बहुत गलतियां की हैं। मुझे दुनिया का सबसे अच्छा ससुराल मिला। मैं चाहती हूं कि पति हमेशा हंसते रहें। आप सबको मेरी मौत से दुःख तो होगा, लेकिन घुट-घुट के जीने से अच्छा है कि मैं मर जाऊं। मम्मी-पापा की बहुत याद आएगी।’
कानपुर ( Kanpur )की रहने वाली आरती उर्फ अनामिका कैथल (26) ने बी.टेक. की पढ़ाई की थी। उसकी शादी दिसंबर 2020 में भोपाल ( Bhopal ) के अवधपुरी में रहने वाले सतीश से हुई थी। पति ऑर्डनेंस फैक्ट्री में नौकरी करता है। रविवार शाम करीब सात बजे सतीश की मां ने आरती की मां को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। इस पर आरती की मां ने तुरंत भोपाल में रहने वाले रिश्तेदारों को बेटी के घर भेजा।
भोपाल ( Bhopal ) पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। परिजनों के बयानों को भी जांच में शामिल करेंगे।
आरती ने 19 मार्च को शाम 7 बजे आखिरी बार पिता रामदेव कैथल से बात की थी। उन्होंने बताया कि पिछली दीपावली पर आरती का रात तीन बजे फोन आया था। उसने कहा था कि पापा मुझे यहां से ले जाओ। इसके बाद मैंने बेटी के ससुर से बात की और मामला सुलझ गया। अब अचानक से उसका आत्महत्या करना संदेहास्पद लग रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?