लखनऊ ( Lucknow) के मलिहाबाद कस्बे के चांदपुर गांव के पास हरदोई हाईवे पर कार के डीसीएम से टकराने से कार सवार इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे तीन छात्रों( MBBS student ) की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।दरअसल, स्विफ्ट डिजायर कार UP-32 HH1601 लखनऊ की तरफ जा रही थी। तभी खराब सड़क की वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार होकर लखनऊ से हरदोई की ओर जा रहे डीसीएम UP30T1720 में भिड़ गई, जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
लखनऊ ( Lucknow) पुलिस ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे हरदोई की ओर से आ रही कार हादसे का शिकार हुई। पुलिस टीम ने कार में फंसे चार युवकों को निकालकर मलिहाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। चौथे युवक को गंभीर हालत देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान अयान अहमद खान (22) निवासी बदायूं वाली मस्जिद, शाहाबाद गेट, जिला रामपुर, अमान अंसारी (22) निवासी ग्राम अजीतपुर, थाना सिविल लाइंस, जिला रामपुर ( Rampur ) और अशरफ (23) निवासी 801 एल्डिको गार्डन, रायपुरवा, थाना अनवरगंज, कानपुर के रूप में हुई है। घायल छात्र सैयद ताहा रिजवी कल्याणपुर वेस्ट, विवेक आनंदपुर, रिंग रोड, थाना गुडंबा का रहने वाला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एमबीबीएस( MBBS ) द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे चारों छात्र रामपुर से लखनऊ ( Lucknow) लौट रहे थे।
हादसे की सूचना पर छात्रों के परिवार में कोहराम मच गया। अशरफ के पिता अनीस अंसारी डॉक्टर और मां अर्शी गृहिणी हैं। उसका एक भाई अरहम व बहन उरूज है। वहीं, अमान के पिता मो. हनीफ पॉल्ट्री फॉर्म चलाते हैं और मां फिरोजा गृहिणी हैं। उसका छोटा भाई अरमान है। वहीं, अयान के पिता तौफीक ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में इंजीनियर थे। मां बुशरा व बहन सिदरा है। मृत छात्रों के परिवारीजन सोमवार सुबह रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत