उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda )के शाखा प्रबंधक यूसुफ अली की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। जिससे पुलिस आत्महत्या की कहानी में उलझ जाये लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है , उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तथ्य का खुलासा हुआ है। वहीं दो बार पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अब घटनास्थल की वीडियोग्राफी समेत पोस्टमार्टम रिपोर्ट फोरेंसिक लैब को भेजी जाएगी। वहां की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय स्थित चांद मियां के घर में सोमवार सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda )जोगीपुरा के शाखा प्रबंधक यूसुफ अली का शव फंदे पर लटका मिला था। यूसुफ यहां बतौर किराएदार रहते थे। वह पश्चिम बंगाल के जिला वर्धमान के सदर पाड़ा इलाके के मोगल कोटे के रहने वाले थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों को इसकी सूचना दे दी।
मंगलवार को परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट हैरतंगेज आई। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इधर, पुलिस के पास पोस्टमार्टम पहुंची लेकिन इससे पहले तो ही परिजन शव लेकर रवाना हो गए। बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का निर्देश पुलिस को दिया तो बरेली से शव वापस लाया गया और पुन: पोस्टमार्टम कराया गया। रात को आई रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। नाक पर भी चोट का निशान मिले हैं।
पुलिस ने अब कातिल की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda )शाखा प्रबंधक की कॉल डिटेल समेत आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। जबकि फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दोबारा से मुआयना करके साक्ष्य जुटाए हैं। एक महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?