आगरा (Agra) के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल(Agra University Model School) में 12वीं कक्षा में पड़ने वाले छात्र ऋषभ मिठास का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ऋषभ को उसके पिता सुबह तकरीबन 10 बजे स्कूल छोड़कर गये थे। दोपहर करीब 12 बजे छात्रावास और कोचिंग सेंटर के बीच रास्ते पर एक छात्र ने ऋषभ को पड़ा देखा।उसके सिर में चोट लगी थी और खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हुई है। उसके चोट कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के पास समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर है। पास में ही छात्रावास है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे छात्रावास और कोचिंग सेंटर के बीच रास्ते पर एक छात्र ने ऋषभ को पड़ा देखा। उसके सिर से खून निकल रहा था। छात्र ने प्रभारी अधिकारी को सूचना दी। पुलिस भी पहुंच गई। छात्र को एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
गांधी नगर निवासी बीडी मिठास का 17 साल का बेटा ऋषभ मिठास विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल (Agra University Model School) में 12वीं कक्षा का छात्र था। मृतक के पिता ने बताया कि वह उसे सुबह तकरीबन 10 बजे स्कूल छोड़कर आए थे। बाद में स्कूल से उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिली। बेटे के साथ साजिश की गई है। जांच की मांग की। एसपी सिटी का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल (Agra University Model School) की प्रिंसिपल अमिता शर्मा का कहना है कि ऋषभ ने स्कूल में प्रवेश ही नहीं किया। गेट से ही लौट गया। सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। वह पढ़ने में काफी अच्छा था। उसकी कभी किसी विद्यार्थी से लड़ाई भी नहीं हुई। विद्यार्थी के पिता ही उसे स्कूल पहुंचाते और घर ले जाते थे। ऋषभ का छोटा भाई ओमांश भी इसी स्कूल में 10वीं का छात्र है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?