पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) ने दूसरी बार उत्तराखंड ( Uttarakhand)के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बुधवार को धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।
इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। शपथ लेते ही पुष्कर धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। धामी के शपथ ग्रहण में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। नई कैबिनेट में धामी ने पांच पुराने चेहरों को बरकार रखा है तो तीन नए चेहरे भी शामिल किए हैं।
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के हिसाब से प्रतिनिधित्व दिया गया। कैबिनेट में तीन ब्राह्मण सुबोध उनियाल, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा को जगह मिली तो मुख्यमंत्री धामी समेत तीन ठाकुर सतपाल महाराज और डॉ.धन सिंह रावत को मंत्री बनाया गया। एक वैश्य प्रेमचंद अग्रवाल, जबकि दो चेहरे रेखा आर्य और चंदन राम दास अनुसूचित जाति वर्ग से हैं।
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami )कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज शामिल हैं।प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंडी टोपी पहनकर पहुंचे। मंचासीन अतिथियों में वह अलग ही दिखाई दे रहे थे। उनके मंच पर आते ही उपस्थित भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। साधु-संतों को प्रणाम किया। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर आते ही छा गए। उनके समर्थन में खूब नारे लगे। दर्शकों ने उन्हें बुल्डोजर वाले बाबा कहकर संबोधित किया।
इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे। साथ ही केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में वीआईपी मेहमानों के साथ बड़ी संख्या में लोग परेड ग्राउंड मैदान में पहुंचे। 2.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ।
BJP’s Pushkar Singh Dhami takes oath as the Chief Minister of Uttarakhand, in Dehradun. pic.twitter.com/JpG0dBvnmX
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 23, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?