आंध्र प्रदेश के चित्तूर (Chittoor ) में बीती रात भीषण बस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 44 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में ड्राइवर की लापरवाही से बस के चट्टान से 100 फीट गहरी खाई में गिर जाने से यह भीषण हादसा हुआ। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिरुपति के एसपी ने इसकी जानकारी दी। मृतकों में कई बच्चे एवं महिलाएं भी हैं।
तिरुपति के एसपी ने बताया कि शादी से पहले सगाई की रस्म के लिए 50 से अधिक लोग बस में सवार होकर तिरुपति जा रहे थे लेकिन कथित तौर पर बस ड्राइवर ने एक मोड़ को पार करते समय नियंत्रण खो दिया और बस नीचे खाई में गिर गई।हादसे का शिकार हुए सभी लोग अनंतपुर जिले के रहने वाले थे ।
दुर्घटना की सूचना चित्तूर (Chittoor ) पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की। रात होने की वजह से लोगों को इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार तड़के तक रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया।घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। जिनकी हालत गंभीर है उन्हें हायर ट्रीटमेंट के लिए दूसरे अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
आंध्र प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री वाई.एस जगन मोहन रेड्डी , तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
At least 8 killed, over 40 injured as bus falls into valley at Chittoor in Andhra Pradesh: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?