तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में आईआईटी मद्रास (IIT Madras) की दलित शोध छात्रा ने साथी छात्र, दो प्रोफेसरों और अन्य पर चार साल से यौन उत्पीड़न व कार्यस्थल पर परेशान करने का आरोप लगाया है। छात्रा वर्ष 2016 से आईआईटी में है। इंस्टीट्यूट ने जांच में सहयोग करने और शोध कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पीड़िता को हर तरह का सहयोग देने की बात कही है।राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पिछले साल जून में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) दो प्रोफेसरों सहित आठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा ने शिकायत में इंस्टीट्यूट और दौरे के समय शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने, थीसिस के लिए लैब के उपकरणों के इस्तेमाल से रोकने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर पर एक साल से कोई कार्यवाही नहीं किये जाने पर महिला संगठन ने चिंता व्यक्त की है।
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमेंस एसोसिएशन (एआईडीडब्ल्यूए), तमिलनाडु की अध्यक्ष एस. वेलेंटिना और महासचिव पी. सुगंति ने कहा कि पीड़िता अनुसूचित जाति समुदाय से है। पुलिस ने एक साल तक न तो बलात्कार के आरोप और न ही एससी / एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम में मामला दर्ज नही किया है।उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की।महिला शोधार्थी के आरोपों पर आईआईटी मद्रास ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
दलित महिला, ने 29 मार्च, 2021 को मायलापुर ऑल वूमेन पुलिस में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसके साथी उसके साथ बलात्कार करने और सात अन्य लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग, एससी/एसटी आयोग और अन्य को भी याचिकाएं भेजी थीं। महिला ने अपनी विस्तृत शिकायत में यह भी कहा कि आईआईटी मद्रास (IIT Madras) परिसर के भीतर उसे गंभीर शारीरिक शर्मिंदगी, यौन उत्पीड़न और बलात्कार का शिकार होना पड़ा।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?