उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के थाना एका क्षेत्र में छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेज चुकी है। छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने के बाद बौखलाये आरोपी युवक के पिता ने छात्रा को जबरन उठा ले जाने की धमकी दी थी और परिजनों को भला बुरा कहा था ।इस घटना से आहत और घबराई छात्रा मन्नू (20) ने रविवार को आत्महत्या कर ली पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के थाना एका क्षेत्र कैलई निवासी मन्नू ने रविवार को घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग उसके घर पहुंच गए। युवती के फांसी लगाने को लेकर वहां मौजूद सभी लोग हैरत में थे। मन्नू बीए की छात्रा थी। 23 मार्च को गांव के ही बादल नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ से वहां काफी आहत थी।
परिवारीजनों की मानें तो छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने के बाद बौखलाये आरोपी के पिता ने छात्रा को जबरन उठा ले जाने की धमकी दी थी। वह पहले भी कई बार धमकी दे चुके थे। परिवार वालों के लिए वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। पिता के लिए अपशब्दों से तनाव में थी बिटिया। शनिवार को वह पूरे दिन गुमसुम बैठी रही। परिवार में उसने किसी से बात नहीं की। के फांसी लगाने का पता चलते ही फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले की पुलिस ने परिवारीजनों तथा वहां मौजूद लोगों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) पुलिस ने बताया गांव के ही युवक बादल ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेजा था। युवती दो बहनों में छोटी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। एक भाई छोटा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?