गाजियाबाद (Ghaziabad ) के मसूरी थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम सी-ब्लॉक में दो बाइकों पर आए तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां चलाकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
गाजियाबाद (Ghaziabad )पुलिस के अनुसार, लोहियानगर निवासी अभिषेक जैन का डासना में अरिहंत सर्विस सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार दोपहर करीब सवा बजे पेट्रोल पंप कर्मी पप्पू कुमार कामत व सन्नी शुक्ला बैग में 25 लाख रुपये लेकर बुलेट बाइक से गोविंदपुरम स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। पप्पू बाइक चला रहे थे जबकि सन्नी पीछे बैग लेकर बैठे थे।
उनके पीछे सुरक्षा के लिहाज से पंप के मैनेजर नितिश कुमार व रिषभ शर्मा दूसरी बाइक से चल रहे थे। जब पप्पू व सन्नी दोपहर करीब डेढ़ बजे गोविंदपुरम बी-ब्लाक में पहुंचे तो पीछे से अपाचे व स्पलेंडर बाइकों पर चार बदमाश आए और उनकी बाइक को दोनों तरफ से घेरते हुए रोक लिया। तीनों बदमाशों ने उनके बैग पर झपट्टा मारा लेकिन सन्नी ने बैग को कसकर पकड़ लिया।
बदमाशों व सन्नी के बीच छीना-झपटी शुरू हो गई। इस दौरान पप्पू से बुलेट व दूसरे बदमाश से स्पलेंडर बाइक नीचे गिर पड़ी। इस पर तीनों बदमाशों ने तमंचे तान दिए और पप्पू व सन्नी के हाथ पर तीन गोली चलाईं। गोली उन्हें न लगते हुए सड़़क में जा धंसी। इस पर दोनों डर गए और बदमाश बैग लूटकर बाइक वापस मोड़कर हापुड़ रोड की तरफ फरार हो गए।
एसएसपी पवन कुमार ने कहा कि तीन बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख रुपये लूटने की सूचना मिली है। बदमाशों द्वारा तीन राउंड गोलियां भी चलाई गईं। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमें गठित की गई हैं। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,गाजियाबाद की वीडियो बाइट ।
@ANI pic.twitter.com/yP1enpAaez
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) March 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?