यूपी में शपथ ग्रहण के तीसरे दिन मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) के पास गृह, नियुक्ति, कार्मिक, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन और राजस्व सहित कुल 34 विभाग रहेंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी सरकार-2.0 का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सहित 19 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री इस मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। अब सोमवार को योगी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम और राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले नौकरशाह से कैबिनेट मंत्री बने अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग आवंटित किया गया है। जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है।
अपना दल के नेता आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा और उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद को मत्स्य विभाग दिया गया है। योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सुरेश कुमार खन्ना : वित्त एवं संसदीय कार्य
- सूर्य प्रताप शाही : कृषि
- स्वतंत्र देव सिंह : जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण
- बेबी रानी मौर्य : महिला कल्याण
- लक्ष्मी नारायण चौधरी : गन्ना विकास एवं चीनी मिल
- जयवीर सिंह : पर्यटन
- धर्मपाल सिंह : पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण
- नन्द गोपाल गुप्ता नंदी : औद्योगिक विकास
Portfolios of new BJP-led govt in UP announced: CM Yogi Adityanath keeps Home, Vigilance and Personnel; DyCM Keshav Prasad Maurya gets Rural Development and Food Processing, another DyCM Brajesh Pathak to head Medical Education; Suresh Khanna Finance and Parliamentary Affairs
— Press Trust of India (@PTI_News) March 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?