उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) जालौन (Jalaun) के उरई (Orai) में शहर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद वेदिक कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सौम्या बघेल (30) ने गृह कलह के चलते गुरुवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से लखनऊ ( Lucknow) की निवासी सौम्या बघेल शहर के डीवी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थीं।
जालौन (Jalaun) के उरई (Orai) शहर की मोहल्ला रामनगर में किराये पर रहती थीं। गुरुवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर सौम्या अविवाहित थीं। 2017 से सौम्या डीवी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत थीं।
इस मामले में जालौन (Jalaun) पुलिस ने बताया कि कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतका सौम्या बघेल उम्र लगभग 30 वर्ष जो कि अविवाहित थीं। प्रथम दृश्या में पारिवारिक विवाद सामने आ रहा हैं। बॉडी के पास से सुसाइड नोट भी मिला हैं। जिसमें आत्महत्या का आरोप किसी पर नही लगाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई हैं।
पुलिस पुलिस उनके मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है जिससे यह पता चल सके के उनकी आखिरी बार किससे बात हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदेह के तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जिससे खुदकुशी की वजह साफ हो सके। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?