राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी ) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत भरतपुर एसीबी की टीम ने कोटा रेलमंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (senior DCM ) के अधिकारी अजय कुमार पाल ₹ 20 हजार की घूस लेते हुए पकड़ा है। आरोप है कि भरतपुर स्टेशन के खानपान निरीक्षक हेमराज मीणा से चॉर्जशीट फाइल करने की एवज में दलाल महेश शर्मा की मार्फत ये घूसखोर रिश्वत वसूल रहा था।
भरतपुर एसीबी एएसपी महेश मीणा ने बताया कि परिवादी हेमराज मीणा खान पान निरीक्षक रेलवे स्टेशन भरतपुर ने 29 मार्च को शिकायत जिसने बताया था कि 16 मार्च को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (senior DCM ) अजय कुमार पाल द्वारा चार्जशीट दी गई थी। जो उसे 22 मार्च को मिली।उसका जवाब 28 मार्च को भिजवा दिया था। इसके बाद 29 मार्च को हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग वेंडर का काम करने वाले महेश कुमार शर्मा ने फोन करके चार्जशीट फाइनल करवाने की बात कहते हुए 20 हजार का खर्चा पानी मांगा।
शिकायत पर 29 मार्च को सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जिसके बाद 31 मार्च को परिवादी, केटरिंग वेंडर के साथ कार्यालय मंडल रेलवे प्रबंधक कोटा पहुंचा। परिवादी से 20 हजार की रिश्वत लेकर केटरिंग वेंडर ने सीनियर डीसीएम (senior DCM ) अजय कुमार पाल को दिए। अजय पाल ने रिश्वत की रकम अपनी टेबल की रैक में रख ली। इधर इशारा मिलते ही एसीबी भरतपुर की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।अजय कुमार पाल 2012 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सर्विस अधिकारी (IRTS) अफसर हैं।आरोपी अजय कुमार यूपी के संत रविदास नगर जिले के भदोही कोतवाली के गांव नयनपुर का निवासी है।
रिश्वत लेने के आरोपी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजयकुमार पाल ने शुक्रवार दोपहर को डीआरएम के साथ कोटा-रूठियाई रेलमार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद शाम को रिश्वत लेते पकड़ा गया।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त