शनिवार को गाजियाबाद (Ghaziabad ) में अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank ) में दिनदहाड़े लूट से सनसनी मचा दी।₹ 10 लाख रुपये से अधिक की लूट का मामला सामने आ रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की छानबीन की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जा रहा है।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) में बढ़ते अपराध के चलते दो दिन पूर्व एसएसपी का निलंबन कर दिया गया था, हालांकि इसके बाद भी यहां बदमाशों के हौसलों में कोई कमी नहीं आई है। शनिवार को दिनदहाड़े नूरनगर सिहानी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब 10 लाख रूपये से अधिक की लूट को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार आज दिन में चार नकाबपोश बदमाश पीएनबी बैंक की नूरनगर सिहानी शाखा में घुस गए और हथियार के बल पर लूट को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। बैंक शाखा को सील कर दिया गया है और फिंगर प्रिंट भी लिए जा रहे हैं।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) पुलिस ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दोपहर करीब 1.20 बजे चार बदमाशों ने घुसकर हथियार के बल पर लगभग 10 लाख रूपये से अधिक लूट लिए। बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने हेलमेट पहने थे जबकि एक नकाबपोश बदमाश था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चारों बदमाशों बाइक स्टार्ट छोड़कर ही बैंक के अंदर घुसे थे। घटना के दौरान बैंक में मैनेजर समेत तीन बैंककर्मी मौजूद थे।बदमाश जिस समय बैंक में घुसे, उस समय वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। इस वारदात ने एक बार फिर जिले में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?