उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ( Baby Rani Maurya )का कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार शाम को पहली बार आगरा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। रमाडा होटल से लेकर बालूगंज तक कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके अगवानी की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा आगरा पर्यटन नगरी है। यहां की समस्याएं हम जानते हैं। आगरा के विकास के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे। आगरा की जनता के लिए दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। हर वंचित, कमजोर तबके के लोगों के कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है। इसी दिशा में हमें भी आगे बढ़ना है।
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ( Baby Rani Maurya )लखनऊ एक्सप्रेसवे से फतेहाबाद टोल पर पहुंचीं। स्वागत का सिलसिला यहां से शुरू होकर रमाडा प्लाजा तक चला। आसपास के गांवों के लोगों भी अपनी नेता का फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर ने कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ( Baby Rani Maurya )का फतेहाबाद रोड पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रज के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। इनमें चैंबर अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशीष माथुर, सचिव अनूप गोयल, सह सचिव विशाल शर्मा, संतोष माहेश्वरी, स्वीटी कालरा तथा अन्य पदाधिकारियों के अलावा रमेश वाधवा, सुरेश खन्ना, शबाना खंडेलवाल आदि ने बुके भेंट कर बेबी रानी मौर्य का स्वागत किया और शुभकामनायें दीं।
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैम्बर अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल ने आशा जताई कि आगरा में अब दो – दो कैबिनेट मंत्री हैं, ऐसे में दशकों से रुकी पड़ी पर्यटन विकास की परियोजनाएं, जैसे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, सिविल एन्क्लेव, आगरा बैराज आदि गति पकडेंगीं और शीघ्र पूरी होंगीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?