गाजियाबाद के बाद बुलंदशहर ( ) जिले के स्याना थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर शनिवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने उज्जीवन स्मॉल फाइसेंस बैंक में घुसकर स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 20 लाख की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बैंक का शटर बंद कर फरार हो गए। घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्याना कोतवाली से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित उज्जीवन फाइनेंस कंपनी में तीन नकाबपोश बदमाश 15 मिनट में 20 लाख लूट कर ले गए।
बुलंदशहर ( ) जिले के स्याना में बुलंदशहर स्टैंड के समीप बुलंदशहर रोड पर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा है। शनिवार दोपहर करीब 4 बजकर 45 मिनट पर तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से बैंक पर पहुंचे। उस वक्त बैंक का शटर आधा गिरा हुआ था। बदमाश शटर उठाकर अंदर चले गए। इसके बाद तीनों बदमाशों ने तमंचे आदि हथियार निकाल लिए और बैंक में मौजूद मैनेजर, कैशियर समेत 12 कर्मचारियों और चार ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को गोली मारने की धमकी देते हुए उनके हाथ ऊपर करा लिए गए।
बदमाशों ने कैशियर को पीटते हुए लॉकर रूम में ले गए। लॉकर खुलवाकर बदमाशों ने वहां से करीब 18 से 20 लाख रुपये की नगदी अपने साथ लाए बैगों में भर ली। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और बैंक से निकलकर शटर बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद बैंक कर्मचारियों ने अलार्म बजाते हुए शोर मचाया। बैंक लूट की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बुलंदशहर ( ) पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, किंतु बदमाशों का पता नहीं चल सका। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
बैंक मैनेजर अवनीश सिंह ने बताया, तीन नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों द्वारा करीब 18 से 20 लाख रुपये कैश लूटा गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
थाना स्याना क्षेत्रान्तर्गत उज्जीवन फाइनेंस बैंक में घटित घटना एवं घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमें लगाए जाने के संबंध में @adgzonemeerut की बाइट।@UPGovt @CMOfficeUP @homeupgov @dgpup @PrashantK_IPS90 @igrangemeerut pic.twitter.com/7fpStJHR9p
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) April 2, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?