इंदौर (Indore) में रैगिंग से परेशान इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र( MBBS student ) चेतन पाटीदार( Chetan Patidar ) की आत्महत्या के मामले में कॉलेज के डीन सहित दो सीनियर्स के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। डीन की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्र चेतन पाटीदार (22) ( Chetan Patidar )ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह मूल रूप से उज्जैन जिले के ग्राम मौलाना का रहने वाला था और एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत था। रैगिंग से परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी।
शुक्रवार को चेतन ( Chetan Patidar )के परिजन समेत समाजजन इंदौर पहुंचे थे और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के कार्यालय का घेराव किया था। उन्होंने बताया था कि बेटे ने रैगिंग के काऱण आत्महत्या की है। डीन से शिकायत भी की थी लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के डीन जीएस पटेल सहित सीनियर छात्र दुर्गेश हाड़ा और रोमिल सिंह के खिलाफ आईपीसी 306-34 के तहत केस दर्ज किया। दोनों छात्र तृतीय वर्ष में पढ़ते हैं। उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। डीन की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बयान लिए गए जिसमें रैगिंग की पुष्टि हुई है। डीन पर आरोप है कि उसने छात्र को होस्टल में ही रहने के लिए मजबूर किया। लिखित शिकायत के बाद भी डीन ने यह कहते हुए धमकाया कि मरना है तो मर जा लेकिन होस्टल में ही रहना पड़ेगा। होस्टल से बाहर रहा तो कॉलेज से भी बाहर कर देंगे। चेतन इस कारण अवसाद में चला गया और फांसी लगा ली।
इधर बताया जा रहा है कि आत्महत्या के पहले चेतन ( Chetan Patidar )ने पिता से फोन पर बात की थी और रैगिंग की परेशानी बताई थी। उसने कहा था कि ‘पापा… मैं बहुत परेशान हो गया हूं, मुझे हॉस्टल में नहीं रहना है। यहां सीनियर रैगिंग ले रहे हैं। रोज मुझे कपड़े उतार कर दीवार पर खड़ा कर देते हैं। उसी हालत में घंटों खड़ा रखते हैं। पेंसिल-पेन लेकर गंदी हरकत करते हैं। पूछते हैं तेरी गर्लफ्रेंड है या नहीं। पोर्न फिल्म भी दिखाते हैं। इस घटना पर आगे पढ़ने से पहले आप अपनी राय दे सकते हैं…। चेतन के पिता ने बताया कि 28 मार्च को चेतन से बात हुई तो मैंने पूछा कहां हो। उसने कहा था कि कॉलेज की कैंटीन में नाश्ता कर रहा है। 29 मार्च को आत्महत्या के पहले बात हुई थी। वह डरा हुआ था और सहमी व धीमी आवाज में बात कर रहा था। सीनियर उसे लगातार फोन करके परेशान करते थे। होली पर जब वह घर आया तब यहां भी उसके सीनियर का फोन आया था।
परिजनों ने बताया कि चेतन ( Chetan Patidar )पढ़ाई में अच्छा था। 12वीं में उसके 75% नंबर आए थे। इस कारण से उसे MBBS में एडमिशन मिला था। उसे इंडेक्स कॉलेज मिला। 13 लाख रुपए की स्कॉलरशिप भी मिली। 1 लाख 70 हजार रुपए हॉस्टल के देने थे, जो पहले ही जमा करा दिए थे। चेतन के पिता उज्जैन( Ujjain ) जिले की बड़नगर तहसील के मौलाना में ही खेती करते हैं। बड़ा भाई दीपक भी पिता का हाथ बंटाता है। चेतन की दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार का सपना, एक बेटे को डॉक्टर बनाने का था, इसलिए चेतन को पढ़ाई के लिए इंदौर भेजा था। हॉस्टल की फीस भरने के लिए पिता ने दो लाख रुपए में जमीन भी बेची थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?